Study Tips In Hindi 2024

Study Tips In Hindi 2024



 हर Student की दिली इच्छा होती है की वो जिस भी Exam को दे उसमे उसको सफलता मिले और अच्छे नंबरों से पास हो जाए। जिसके लिए वो कड़ी मेहनत करता है। चलिए आपको अच्छे Marks से पास होने और जल्दी सफलता मिलने के कुछ महत्वपूर्ण Study Tips (बिंदु) से अवगत कराते है। facttechashu

नीचे 10 महत्वपूर्ण Topics को आपके साथ शेयर किया जा रहा है।

अच्छे अध्यन के लिए महत्त्वपूर्ण टिप्स:

1. समय सारणी (Time Table) जरूर बनाए

अच्छे से पढ़ने के लिए टाइम टेबल का विशेष योगदान होता हैइसलिए आप सुनिश्चित करे की आपको टाइम टेबल अवश्य बनाना हे जिसे आप हर विषय को उचित समय दे सके। आप हर सब्जेक्ट को day by day फिक्स कर ले की आपको कोन से विषय को कितना समय देना हैजब आप ऐसा करेंगे तो आप देखेंगे की आपको हर विषय की सटीक जानकारी हे की मुझे कोन सा विषय कब पड़ना हे और कोन सा विषय कब नही पढ़ना है। कुछ ही समय में आप देखेंगे की आपकी हर विषय मैं पकड़ अच्छी हो गई है और आपको पढ़ने मैं अच्छा लगने लगेगा और आप बोर नहीं होंगेइस तरह से सफलता आप के पास दौड़ती हुई आपके नजदीक आ जायेगी। देरी किस बात की अभी ही टाइम टेबल बनाए।

2. प्रतिदिन जल्दी उठे व्यायाम और पढ़े

जानकारों और अच्छे विद्वानों के अनुशार ये बात सुनिश्चित की गई हे की जो विद्यार्थी प्रातः काल जल्दी उठकर व्यायाम और पढ़ाई करते है। उन्हें सफलता बहुत शीघ्र मिलती है और दूसरो की अपेक्षा अधिक नंबर प्राप्त करते हे।

प्रातःकाल जल्दी उठने से मन शांत रहता हे और पढ़ाई करने मैं आपका दिमाग अच्छा प्रदर्शन करता है जिसके कारण आप जो पड़ते हे वो आपको अच्छे से याद हो जाता है। इसलिए मैं सभी विद्यार्थियों से एक बात कहना चाहूंगा की वो सुबह पढ़ने की आदत डाले और सफल हो।

3. पोषकपूर्ण भोजन ग्रहण करे

मानव शरीर को पोषक युक्त भोजन ग्रहण करना चाहिए जिससे आप स्वस्थ रहे और आपकी मानसिक सोच अच्छी रहे आपकी याद्दास्त मजबूत रहे जिसे आप लंबे समय तक पढ़ा हुआ और पढ़ाया हुआ याद रहे।

सभी विद्यार्थियों को शांत रहना चाहिएजिससे आप एकाग्रता से पढ़ सके नकारत्मक सोच से दूर रहे।आप हमेशा सात्विक भोजन ले फास्ट फूड से परहेज़ करेसात्विक भोजन आपके शरीर और मन के लिए अच्छा होता हे।आपका शरीर बीमारियों से दूर रहता है आपको ऊर्जावान बनाता हे और आप में एकाग्रता और आत्मविश्वास की कमी नही होने देता है इसलिए अच्छा भोजन अच्छा स्वास्थ्य।

4. समाचारपत्र और Online Platform का प्रयोग करे

हर Student को NEWS PAPER 🗞️ पढ़ने की आदत तो डालनी ही चाहिए क्यों की कंप्टीशन मैं न्यूज पेपर का अहम रोल होता हे,आप करेंट अफेयर्स से जुड़े रहेंगे देश विदेश की न्यूज आपके मन में होगी जो आपके लिए रामबाड़ का काम करेंगी।

इसके साथ ही आप ऑनलाइन प्लेटफॉर्म का भी यूज करें जिससे आपको बहुत जानकारी मिलेगी,आपको कोई प्रश्न मे समस्या हे तो आप गूगल कर सकते हे आपका डाउट कुछ पल में सॉल्व हो जाएगाआजकल तो YOUTUBE जैसे VIDEO साइट है यहां पर आप हर विषय का गहन अध्यन कर सकते हैं। वो भी बिलकुल मुफ्त मैं आप आनलाइन क्लास का भी सहारा ले सकते हैं। आज के समय मैं STUDY के लिए बहुत से प्लेटफार्म है जितनी शिक्षा लेनी हे आप ले सकते हे। शिक्षा का समुंद्र है आनलाइन प्लेटफार्म जो आपको शिक्षा देने के लिए आपके पास हर वक्त हे। समय का सही उपयोग करे और एक सफल व्यक्ति बने।

5.सफलता की कुंजी एकाग्रता

विद्यार्थियों को सफल होने सबसे जरूरी नियम की आपको अपने मन को अपने वश मे रखना ये नही की मन आपको वश मैं कर लेक्युकी सफल व्यक्ति हमेशा अपने मन को कंट्रोल में रखता है और वो सफलताओं की सीडियां चढ़ता चला जाता ही और किस्मत भी उन्ही का साथ देती है। इसलिए सदैव अपने मन को अपने काबू मे रखो

फिर आप कोई भी काम करेंगे और एकाग्रता से पढ़ाई भी करेंगे तो आपको सफल होने से कोई नहीं रोक सकता है। हमेशा अपना समय टाइम टेबल के अनुसार व्यवस्थित करे और उसी का पालन करे और उसी के अनुसार कंप्टीशन की तैयारी करे और पढ़े। निश्चित ही आप अपने मैं बदलाव देखेंगे और सफल होंगे।

6. विद्यार्थियों को नींद पूरी लेनी चाहिए।

ध्यान रखने योग्य बात मानव शरीर को यदि नींद पूरी नहीं हुई तो आप देखेंगे की आप कोई भी कार्य पूरा नही कर पा रहे होआपका शरीर थका,आलसीचिड़चिड़ा पन महसूस करेगा जिससे आप अपनी पढ़ाई भी नही कर सकते हो।

इसलिए आप समय से पूरी नींद लेना कभी न भूले अच्छी नींद आपको तरोताजा रखती है,आपको ऊर्जावान और फ्रेश रखती हे जिससे आप हर काम बहुत ही अच्छी तरह से करोगे और वो भी पूरे तन मन सेआप पढ़ाई भी करोगे तो वो भी बहुत अच्छे से कर पाओगे और आपकी पढ़ाई पर कोई गलत असर नहीं पड़ेगा इसलिए आप अपने आप को आरामदायक नींद दीजिए और पढ़ाई अच्छे से कीजिए।

7.पढ़ाई के समय अपने आपको समय दे

अक्सर देखा गया हे जो student लगातार पढ़ाई करता हे वो कुछ समय बाद बोर और थक जाता हे ऐसे समय में विद्यार्थी को चाहिए की वो कुछ समय के लिए ब्रेक ले थोड़ा टहले पानी पिए और थोड़ा रिलेक्स कीफिर कुछ समय बाद एकाग्रता से पढ़ाई करे आप देखेंगे की आप बिल्कुल भी नही बोर हुए और न ही बिलकुल भी थके आपको महसूस होगा की अब आपको पढ़ने मैं और अच्छा लग रहा है। और आपका दिमाग सही से काम कर रहा है।

जब आप ब्रेक ले तो आप क्या क्या कर सकते हे और क्या नहीं सबसे विशेष बात आप जब अध्यन करे तो उस समय अपने फोन को अपने पास न रखे या स्विच ऑफ रखे क्यों कि फोन आपको पढ़ने में कठिनाई उत्पन करेगा जिससे आप पढ़ नही पाओगे और आपका समय बरवाद होगा।

अब सवाल आता है की ब्रेक टाइम मै क्या किया जाएजिसे बॉडी आरामदायक भी रहे और पढ़ाई मैं कोई दिक्कत भी न हो।

ब्रेक टाइम में आप थोड़ा टहले हो सके तो ताजा पानी पिएचाय/काफी से बचे

कुछ हल्का खा सकते हे जैसे फल हो गए और आपको जो पसंद है वो।

थोड़े समय के लिए आप अपने पसंद का music सुन सकते हेज्ञानवर्धक वीडियो या नोबेल पढ सकते हे चाहे तो न्यूज पेपर भी अच्छा विकल्प हैं।

8. मेडिटेशन हर व्यक्ति के लिए जरूरी

मेडिटेशन करना एक मानसिक अभ्यास हे जो हर व्यक्ति/विद्यार्थी को प्रातःकाल करने के एक अच्छी आदत बनाएइसे करने से मन शांत रहता है। इसको एकांत जगह पर करना चाहिएमेडिटेशन करने के लिए एक सुखासन का चयन कर जिससे आप आराम से बैठ सके। इसको करने से मन शांत और तरोताजा हो जाता हैजिससे आपकी एकाग्र शक्ति बढ़ती है जिससे आप बहुत ही अच्छी तरह से पढ़ाई कर सकते है और लम्बे समय तक आपको याद रहता है।

मन शांत रहता है और मानसिक स्वास्थ्य सुधार होता हे और स्थितियों का सामना करने की छमता बढ़ती है।

Study Tips In Hindi 2024


9. परीक्षा को सकारात्मक ले

प्रिय विद्यार्थियों एक विशेष बात को आप मन में बैठा लीजिए कोई भी परीक्षा EXAM को आप अपने ऊपर हावी न होने दे आप खुद परीक्षा पर हावी होने का प्रयत्न करे,आप देखेंगे आप सही दिशा मैं तैयारी कर रहे हे,और सफल होने का चांस आपके ज्यादा हो जाते हे।
आप परीक्षा से डरे नहीं आप डटकर परीक्षा की एकाग्रता से तैयारी करे आत्म विश्वास की कमी न होने दे अन्यथा आपको ही नुकसान होगा और आप परीक्षा मैं अच्छे मार्क्स नही ला पाएंगे जो आपके लिए अच्छा नही है।

10. अपने फोन और सोशल साइट का उचित उपयोग

ध्यान रखे आपका फोन आपके लिए अभिशाप का भी काम कर सकता है और अच्छे ज्ञान का भीयह आपको सुनिश्चित करना होगा की आप इसका किस रूप में इस्तेमाल करना चाहेंगे
ठीक उसी तरह से सोशल साइट्स का योगदान है की आप सोशल साइट्स का उपयोग ज्ञान वर्धक सामग्री के लिए उपयोग करे नकारत्मक विचारो से दूर रहे। आप मोटीबेशनल आर्टिकल पढ़े और विडियोज देखे जिससे आप मैं आत्मशक्ति का संचार हो और आप अपने लिए उचित मार्ग का निर्माण करे।
आशा करता हूं की आपको ये लेख पसंद आया होगा अगर आपको पसंद आया हे तो आप इस लेख को अपने दोस्तो के साथ शेयर करे और कमेंट करे।
लेखक आपके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हैं।
धन्यवाद
 
निष्कर्ष
ठीक तरह से अध्यन करना और अपने मन को एकाग्र करना ये विद्यार्थियों के सफलता की कूंजी हे,आप फिर किसी भी एग्जाम में अच्छे मार्क्स और अपनी जगह मजबूत कर सकते हैं। विद्यार्थियों को अच्छे माहोल में और अच्छी बातों का अनुसरण करना चाहिए सफलता आपके पास होगी।

Blogger द्वारा संचालित.